PF (EPFO) क्या हैं PF account ke faayde jo aap nahi jaante
PF (EPFO) क्या हैं
ईपीएफओ कर्मचारी भविष्य निधि संगठन
यह भारत सरकार की एक संस्था है जो नौकरी करने वाले कर्मचारियों की बचत और पेंशन का ध्यान रखती है।
ये करोड़ों नौकरी करने वाले लोगों की रिटायरमेंट सेविंग्स और पेंशन मैनेज करती है। दुनिया के सबसे बड़े सोशल सिक्योरिटी ऑर्गेनाइजेशन में से एक है – अभी इसके पास 28 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का फंड है! जो दुनिया में अपना नाम पर खड़ी है ।
EPFO की मुख्य योजनाएं (Schemes)
EPF (Employees' Provident Fund) – ये तुम्हारा मुख्य सेविंग अकाउंट है।
कंपनी भी 12% डालती है (जिसमें से 3.67% EPF में और 8.33% EPS में जाता है)।
ब्याज सालाना मिलता है, टैक्स-फ्री (अगर सालाना contribution 2.5 लाख से कम हो)।
रिटायरमेंट (58 साल) पर पूरा पैसा + ब्याज मिलता है। इमरजेंसी में पहले भी निकाल सकते हो (जैसे मेडिकल, घर, शादी आदि के लिए)।
EPS (Employees' Pension Scheme) 1995 – पेंशन स्कीम। कंपनी के 8.33% का हिस्सा यहां जाता है।
10 साल से ज्यादा सर्विस हो तो 58 साल की उम्र से पेंशन मिलती है।
पेंशन कैलकुलेशन:- (पेंशन योग्य सैलरी × सर्विस के साल) / 70।
लेकिन सैलरी कैलकुलेशन में मैक्सिमम 15,000 रुपये ही काउंट होती है (अभी तक)।
मिनिमम पेंशन अभी 1,000 रुपये/महीना है (कुछ लोग 7,500 तक बढ़ाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन 2026 में अभी कोई कन्फर्म बढ़ोतरी नहीं हुई है – बजट में देखना पड़ेगा)।
अगर मौत हो जाए तो फैमिली को पेंशन मिलती है।
EDLI (Employees' Deposit Linked Insurance) क्या हैं?
अगर नौकरी के दौरान मौत हो जाए तो फैमिली को 7 लाख रुपये तक का इंश्योरेंस मिलता है (बिना कोई एक्स्ट्रा पैसा दिए)।
2026 के Latest Updates (जनवरी 2026 तक)
EPF ब्याज दर: फाइनेंशियल ईयर 2025-26 (अप्रैल 2025 से मार्च 2026) के लिए 8.25% per year फिक्स है। (पिछले साल से same है, लेकिन सुरक्षित और अच्छा माना जाता है।)
ब्याज हर महीने कैलकुलेट होता है, लेकिन साल के अंत में (31 मार्च) अकाउंट में क्रेडिट होता है।
वेज सीलिंग बढ़ने की बात:- अभी मैक्सिमम 15,000 रुपये/महीना है EPF कंट्रीब्यूशन के लिए। सरकार सोच रही है इसे 25,000 रुपये तक बढ़ाने की (अप्रैल 2026 से लागू हो सकता है)। सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा है कि जल्दी रिवाइज करो। अगर हुआ तो ज्यादा सैलरी वाले लोगों का ज्यादा PF कटेगा और बेहतर फंड मिलेगा।
PF निकासी आसान हो रही: EPFO 3.0 अपग्रेड आ रहा है – मार्च 2026 तक UPI से डायरेक्ट PF निकाल सकते हो (ATM या QR कोड से)। इमरजेंसी में 75% तक आसानी से निकालने का प्लान है।
ECR सिस्टम अपडेट: कंपनी अब रेगुलर, सप्लीमेंट्री और रिवाइज्ड रिटर्न फाइल कर सकती है – पुराने डेटा सुधारना आसान।
मिनिमम पेंशन: अभी 1,000 रुपये ही है। बजट 2026 में 5,000 या 7,500 तक बढ़ने की उम्मीद है, लेकिन अभी कन्फर्म नहीं। सरकार कह रही है फंड की सस्टेनेबिलिटी देखकर फैसला होगा।
EPFO क्या काम करता है?
EPFO मुख्य रूप से 3 चीज़ें संभालता है 👇
EPF (Provident Fund)
कर्मचारी की बचत योजना
सैलरी से हर महीने:
कर्मचारी: 12%
कंपनी: 12%
पैसा सुरक्षित रहता है और ब्याज मिलता है
EPS (Pension Scheme) क्या हैं?
EPS 1995 Employees' Provident Funds & Miscellaneous Provisions Act, 1952 के Section 6A के तहत शुरू हुई। ये salaried employees (20+ कर्मचारी वाली कंपनियों में) के लिए pension security देती है। जो रिटायरमेंट के बाद मासिक पेंशन मिलती हैं।
EDLI (Life Insurance) क्या हैं?
नौकरी के दौरान कर्मचारी की मृत्यु पर परिवार को बीमा राशि मिलती है
EPFO किसके लिए ज़रूरी है?
जिनकी सैलरी ₹15,000 या उससे कम से शुरू होती है 20+ कर्मचारी वाली कंपनी में काम करने वालों के लिए (हालाँकि ज़्यादा सैलरी वालों को भी PF मिल सकता है)
UAN क्या है? UAN का पूरा नाम है (What is UAN? The full form of UAN is)
Universal Account Number - सार्वभौमिक खाता संख्या,
यह 12 अंकों का एक यूनिक नंबर होता है जो EPFO आपके लिए बनाता है।
पूरी नौकरी की ज़िंदगी में UAN एक ही रहता है, चाहे आप कितनी भी कंपनी बदलें।
UAN का काम क्या है? -(What is the work of UAN?)
UAN आपके सारे PF खातों को एक साथ जोड़ता है 👇
पुरानी + नई कंपनी का PF
PF balance देखना
PF निकालना (Form-19 / Form-31)
Penson (Form-10C)
KYC update करना
क्या आपको हमारे कंटेंट के बारे में कोई सवाल है या आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं? अगर आपके पास इससे जुड़ा कोई सवाल है या कोई सुझाव है, तो कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। हमें नीचे कमेंट बॉक्स में लिखें या सीधे ईमेल करें। हम 24-48 घंटों के भीतर आपके सवालों का जवाब देने की कोशिश करेंगे। आपकी सहायता करके हमें खुशी होगी। धन्यवाद!!

COMMENTS